संवाददाता, जनवरी 27 -- यूपी के कानपुर देहात से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अश्लील वीडियो दिखा कर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे 11वीं के छात्र को शिक्षक ने गला काटकर मार डाला। रविवार को उसका शव करियाझाला मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने पड़ा मिला था। छात्र के भाई की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रूरा क्षेत्र के उमरावपुरवा अंबियापुर के रहने वाला 17 वर्षीय सौरभ पाल आंबेडकर नगर झींझक में अपनी बहन रुचि के घर रहकर पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक वह अवंतीबाई स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करियाझाला मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सौरभ के गले में चाकू से हमला किया गया। मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले...