लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने कक्षा 9 वीं की छात्रा के घर में घुसकार उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर टीचर ने किशोरी को भविष्य बर्बाद करने और बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातर दुष्कर्म करता रहा, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। गभर्वती होने पर जबरन उसका गर्भपात करवाया। तबीयत खराब होने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती परिजनों को कह सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली है। वर्तमान में वह सुशांत गोल्फ सिटी में रहती है। उसके माता पिता सरकारी कर्मचारी है। पीड़िता के पिता ने सुशांत पुलिस को दी गई तहरीर में बताया...