एक संवाददाता, जून 26 -- बिहार के सहरसा जिले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का दिवंगत शिक्षक की विधवा पत्नी पर दिल आ गया। दोनों कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इसके बाद लोगों ने हेडमास्टर की धुनाई कर दी। साथ ही हेडमास्टर और विधवा महिला की शादी भी करवा दी। यह चर्चित मामला जिले के सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काशनगर थाना इलाके के मैना गांव का है। महिला के शिक्षक पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पति के स्कूल के ही हेडमास्टर के साथ उसका प्रेम संबंध बन गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को मध्य विद्यालय पड़रिया के हेडमास्टर मैना गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर शादी करवा दी। लोगों का कहना है कि उन्हें पहले से दोनों के अफेयर का शक था। वे उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थे। बुधवार रा...