गिरडीह, मई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के देवघर सम्मेलन में प्रदेश समिति का चुनाव किया गया। पर्यवेक्षक राजेश कुमार मिश्रा व चुनाव पदाधिकारी मदन कुमार रतन की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अशोक कुमार मिश्रा तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। वहीं मंगलेश्वर उरांव महासचिव पद पर निर्विरोध चुने गए। गिरिडीह जिले से मदन कुमार रतन संयुक्त सचिव, राजेश कुमार प्रदेश संगठन सचिव, अनिल कुमार प्रदेश प्रवक्ता तीसरी बार चुने गए हैं। साथ ही ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार मिश्रा का चयन किया गया है। जिससे गिरिडीहवासी अति उत्साहित हैं। निर्विरोध चयन किए जाने पर प्रधान सचिव राजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण महथा, मनोज कुमार, मोहन मंडल, महेंद्र कुमार, मंटू कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.