लखीसराय, मई 30 -- लखीसराय, हि.सं.। रामगढ़ चौक प्रखंड के मध्य विद्यालय परसावां के गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षक कृष्णमोहन कुमार को शिक्षा विभाग के द्वारा अप्रैल 2025 में कुशल अध्यापन के लिए रामगढ़ चौक प्रखंड से टीचर्स आफ द मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ एवं निदेशक साहिला के संयुक्त हस्ताक्षर से इस आशय का प्रमाणपत्र जारी किया गया है। बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत के धीराड़ाड ग्राम के निवासी कृष्णमोहन कुमार ने बीपीएससी शिक्षक के रूप में अप्रैल 2024 से मध्य विद्यालय परसावां में अपना योगदान दे रहे हैं तथा कुशल विज्ञान शिक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शिक्षक कृष्णमोहन की सफलता पर डीईओ यदुवंश राम, डीपीओ एमडीएम नीलम राज, पूर्व विधायक फुलैना सिंह, प्राथमिक शिक्षक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.