लखनऊ, फरवरी 23 -- विकासनगर स्थित एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्या ने दो छात्राओं को राखी पहनकर और टीका लगाकर आने पर परीक्षा में प्रवेश करने से रोक दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर मंत्री प्रशांत वर्मा की दो भतीजियों को कथित तौर पर पहले टोका गया और फिर 21 फरवरी को परीक्षा देने से रोक दिया गया। अभिभावकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसे सनातन परंपरा का अपमान और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए स्कूल पर भारी विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के नगर महामंत्री योगेंद्र सिंह ने विकासनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और बच्चियों को पुनः प्रवेश दिलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.