संवाददाता, मई 4 -- यूपी के बदायूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधकर स्कूल पहुंची छात्रा को महिला शिक्षकों ने स्कूल आने से रोक दिया। शिक्षिकाओं ने छात्रा को चेतावनी दी अगर स्कूल आना है तो टीका-कलावा छोड़ दो। सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर जब ये बात बताई तो परिजन आक्रोशित हो उठे। छात्रा के भाई ने बीएसए से शिकायत कर शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने तीन दिन में बीईओ से रिपोर्ट मांगी है। मामला ब्लॉक उसावां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या उसहैत का है। यहां उसहैत कस्बे के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनकी बहन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या उसहैत में कक्षा छह में एक सप्ताह पहले ही दाखिला लिया था। उसकी बहन स्कूल माथे पर टीका लगाकर और हाथ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.