हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद। महान स्वतंत्रता सेनानी, लोककवि, लोकनायक एवं पूर्व विधायक टीकाराम पुजारी (बैद्य) के नाम पर पैतृक गांव ऊंचागांव सुसाइन में सादाबाद रोड पर शाइनिंग बोर्ड कैंट लीवर लगाए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को प्रार्थना पत्र सौंपा गया।प्रार्थना पत्र में बताया गया कि टीकाराम पुजारी ने 16 वर्ष की आयु में ही स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। वर्ष 1930 में नमक सत्याग्रह आंदोलन में 6 माह का कारावास तथा 1932 में सविनय अवज्ञा आंदोलन में एक वर्ष की सजा काटी। वर्ष 1941 में व्यक्तिगत सत्याग्रह में भाग लेने पर एक वर्ष का कारावास व 200 रुपये जुर्माना हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन 1942 में भी उन्हें नजरबंद किया गया तथा मथुरा, बरेली व लखनऊ सहित विभिन्न जेलों में सजा काटी। आजादी के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.