गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर से शनिवार को टीका मित्र वैन को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नन्दलाल कुशवाहा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक बिजेंद्र चौबे और संयोजक ममता पाठक भी उपस्थित रहीं। जिला प्रतिक्षण अधिकारी ने बताया कि टीका मित्र वैन द्वारा डिप्थीरिया , टेटनस, काली खांसी, पोलियो, टीबी, खसरा, रूबेला, निमोनिया, गलाघोंटू सहित 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए समयबद्ध टीकाकरण का संदेश दिया जाएगा। वैन पर टीकाकरण का आयु अनुसार कैलेंडर भी प्रदर्शित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.