उन्नाव, दिसम्बर 20 -- सफीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सफीपुर में डीएम गौरांग राठी ने 188 शिकायतों को सुनकर 7 का मौके पर निस्तारण किया। फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए डीएम निर्धारित समय से आधा घंटा ज्यादा दिवस पर उपस्थित रहे। डीएम, एसपी और विधायक ने 10 लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किया। नगर पंचायत ऊगू के रहनेवाले अधिवक्ता अरविंद सिंह ने मवेशियों का टीकाकरण न होने से मवेशियों की मौत का मुद्दा रखा। इस पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों को तलब किया। कार्रवाई के निर्देश देते हुए टीकाकरण कराने को कहा। खरगौरा गांव के रामकुमार ने चकमार्ग निकाले जाने के प्रकरण को सीएम तक ले जाने के बाद भी निस्तारित न किए जाने की बात बताई। डीएम ने संबंधित लेखपाल को फटकार लगाते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सैंता गांव के अंसार अली ने कूटरचित अभिलेखों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.