शामली, फरवरी 12 -- डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बुधवार को विकासखंड थानाभवन के ग्राम भैसानी इस्लामपुर में आयोजित छाया वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया, रिकॉर्ड की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत डीएम ने गांव में उन परिवारों के घर-घर जाकर संपर्क किया, जिन्होंने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया था। उन्होंने परिवारजनों को समझाते हुए कहा कि समय से टीकाकरण कराने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं, इसलिए निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण सत्र में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। निरीक्षण के दौरान एक बच्चे का एमसीपी कार्ड अपडेट न मिलने पर संबंधित आशा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएम ने सीएचसी थानाभवन का निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.