देवरिया, सितम्बर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। लम्पी रोग नियंत्रण को जनपद में पशु चिकित्साविदों की टीम द्वारा लगातार गांवों का भ्रमण किया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम बलियवा, पांडेचक एवं भगवानपुर में डा. अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने लम्पी टीकाकरण अभियान चलाया। डा. यादव ने 3 बीमार पशुओं का उपचार किया एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने लाउडस्पीकर के माध्यम पशुपालकों को जागरूक किया कि लम्पी बीमारी से बचाव को मच्छर, मक्खी व किलनी आदि से पशुओं को बचाने का समुचित उपाय जरूरी है। पशुबाड़े के खिड़की एवं दरवाजे पर मच्छररोधी जाली का प्रयोग करें एवं आस-पास गन्दा पानी व पशु का गोबर, मूत्र एकत्र न होने दें। अभियान में शामिल पशुधन प्रसार अधिकारी रामप्रसाद चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.