कन्नौज, दिसम्बर 3 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में नवजात और छोटे बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से बुधवार को टीकाकरण उत्सव की शुरुआत की गई। उत्सव के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करेंगे, ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए। अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से सीएमओ कार्यालय परिसर से एक प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीकाकरण की महत्ता के बारे में जागरूक करेगा और अभियान से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने फीता काटकर इस महीनेभर चलने वाले विशेष अभियान का शुभारम्भ किया। सीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बुधवार और शनिवार को बच्चों को नियमित एवं आवश्यक टीके...