गोपालगंज, जनवरी 7 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय सीएचसी में बुधवार को टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर विचार-विमर्श किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ सब सेंटर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों एवं एडिशनल पीएचसी पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा किया गया। आशा फैसिलेटर, एएनएम एवं सीएचओ को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से डोर टू डोर टीकाकरण अभियान को लेकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया। हेल्थ मैनेजर कमरान अहसान, बीसीएम नीरू सिंह एवं यूनिसेफ के एमबीसी निर्भय कुमार पाठक ने स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वेक्षण अभियान से संबंधित प्रशिक्षण दिया। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड की 22 पंचायतों में टीकाकरण सर्वेक्षण अभियान को लेकर टीम का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक ...