धनबाद, जून 10 -- सिंदरी। शहरपुरा पुराना सब्जी हटिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए एफसीआई प्रबंधन ने प्रतिदिन लगने वाली हटिया को वहां से टीओपी मैदान रांगामाटी में लगाने का निर्देश दिया है। पिछले दो महीना से टीओपी मैदान में हटिया लगती है। सुबह आठ से लेकर शाम नौ बजे तक हटिया लगती है। एक सौ से अधिक सब्जी बेचने वाले दुकान लगाते हैं। उसमें आस पास के ग्रामीण इलाकों के एक सौ से महिलाएं टोकरी में रखकर सब्जी बेचती है। यही उनकी दिनचर्या है। किंतु अफसोस कि इतनी बड़ी सब्जी हटिया में पेयजल के लिए दो चापानल है। लेकिन एक चापानल मामूली खराबी के कारण लंबे समय से बंद पड़ा है। एक चापानल चालू है। उसी चापानल पर हटिया के दौ सौ दुकान दार पेयजल के निर्भर है। इस भीषण गर्मी में पानी की खपत ज्यादा होती है। किंतु चापानल भी कम पानी देता है। इसी चापानल से आस पास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.