जमशेदपुर, फरवरी 4 -- टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को लेकर मंगलवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच करीब चार घंटे तक मैराथन वार्ता चली। वार्ता सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रबंधन ने यूनियन के समक्ष पैकेज प्रस्ताव रखा। कंपनी के समक्ष मौजूद चुनौतियों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने 6500 रुपये लाभ देने की पेशकश की, लेकिन यूनियन ने इसे दो ठुकरा दिया। यूनियन ने स्पष्ट किया कि वह पिछले वेज रिवीजन समझौते से कम लाभ पर सहमत नहीं होगी। पिछले समझौते के तहत कर्मचारियों को करीब 12000 रुपये सीटीसी और हाथ में लगभग 9000 रुपये प्रतिमाह का लाभ मिला था। प्रबंधन ने इस मांग को भी स्वीकार नहीं किया। इसके साथ ही प्रबंधन ने इलाज के लिए ओपीडी सेवा बंद करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इस मद में कंपनी पर खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.