जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- टीएसडीपीएल कर्मियों के वेज रिवीजन और ग्रेड से जुड़े मुद्दे पर मंगलवार को भी प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति नहीं बन सकी। पिछले 27 माह से लंबित इस मसले पर बुधवार को एक बार फिर बातचीत होगी। यह वार्ता बारा यूनिट के कॉन्फ्रेंस हॉल में ग्रेड कमेटी के प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच शाम पांच बजे से होगी। प्रबंधन की ओर से कंपनी की वित्तीय स्थिति और उत्पादन-उत्पादकता का हवाला देते हुए यूनियन की मांगों को मौजूदा हालात में पूरा करने में असमर्थता जताई गई है। प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए ही कर्मचारियों के ग्रेड पर समझौता संभव है। वहीं यूनियन प्रतिनिधियों का तर्क है कि अभी तक प्रबंधन पिछले ग्रेड रिवीजन में मिली राशि तक भी नहीं पहुंच पाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वेज रिवीजन में कर्मचारियों को करीब दस ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.