जमशेदपुर, मार्च 11 -- टीएसडीपीएल के बारा प्लांट के कर्मचारी दीपक कुमार सिंह की सोमवार को मौत हो गई। बीते 5 मार्च को दीपक कुमार रात्रि ड्यूटी में था। वह देर रात तीन बजकर 21 मिनट पर बाथरूम गया। फिर बहुत देर बाद जब वह वापस नहीं आया तो उसके साथी उसे खोजने लगे। सुबह करीब 6 बजे उसके सहकर्मियों ने शिफ्ट इंचार्ज से कुछ अनहोनी की आशंका जताते हुए बाथरूम जाकर उसे देखने का आग्रह किया। जब लोग बाथरुम गये तो वहां उसे अचेतावस्था में पाया। तत्काल उसे टीएमएच पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। उसे सीसीयू में भर्ती किया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यूनियन ने दीपक कुमार की मौत पर दुख व्यक्त किया है। कर्मचारियों का कहना है कि रात्रि ड्यूटी में ब्रेन हेमरेज की वजह से उसकी मौत हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.