जमशेदपुर, फरवरी 12 -- टाटा स्टील फाउंडेशन के दिशा कार्यक्रम के आठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार को एक्सएलआरआई स्थित टाटा ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें कुल 546 महिलाओं को प्रमाणपत्र दिया गया। अबतक कुल 5380 महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए जा चुके हैं। मंगलवार को प्रमाणपत्र लेने वाली महिलाएं जोड़ा, पश्चिमी बोकारो, नोवामंडी, जामडोवा, जमशेदपुर से आई थीं। ये लोग तीन मॉड्यूल की परीक्षाओं को पास कर यहां प्रमाणपत्र लेने पहुंची थीं। अब तक दिशा की 7000 से अधिक महिलाएं सदस्य हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सौरव रॉय, जेंडर एंड कम्युनिटी एंटरप्राइज लीड स्मिता वर्मा और लीड कम्युनिकेशंस की शुभ्रा आर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। 'दिशा कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के लिए चलाया जाता है। इसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.