रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची की मेजबानी में जिले के चयनित 24 पीएम श्री स्कूल का समागम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला विद्यालय (जिला स्कूल) के सभागार में शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ विनय कुमार ने किया। इस समागम में स्कूलों ने अपने-अपने स्टॉल में टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) का प्रदर्शन किया। बच्चों को किस प्रकार से शिक्षा सुविधापूर्ण तरीके से मिले, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाए, इसपर टीएलएम आधारित था। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए स्टॉल का अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए तीन विजेताओं का चयन किया। टीएलएम मेला में प्रथम पुरस्कार उच्च विद्यालय शीलागाईं (चान्हो) को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार हाई स्कूल पिस्का और तीसरा पुरस्कार मध्य विद्यालय हाशमी (मांडर) को मिला। इसी प्रकार लैंग्वेज मेला में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.