बक्सर, फरवरी 10 -- युवा के लिए ---- डायट टीएलएम मेला शिक्षण को रोचक बनाने की दिशा में सार्थक पहल कई विषयों से संबंधित टीएलएम को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की देखरेख में टीचिंग लर्निंग मटेरियल मेला का आयोजन हुआ। इस मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा निर्मित नवाचारी शिक्षण-सहायक सामग्रियों का प्रदर्शन करना रहा। साथ ही शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना रहा। मेले में विभिन्न विषयों से संबंधित टीएलएम को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डायट के प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य ने कहा कि टीएलएम मेला शिक्षण को रोचक, सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इससे शिक्षक अपनी सृजनात्मकता को मंच देते हैं। विद्यार्थी अनुभव-आधारित सीख से जुड़ते हैं। डॉ. नवन...