मुरादाबाद, जनवरी 14 -- टीएमयू में स्वामी विवेकानंद विचार दर्शन-विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों से परिचित कराना है। टीएमयू कैंपस में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स डॉ. मंजुला जैन, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एसके जैन, संयुक्त कुलसचिव वैभव रस्तौगी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। डेंटल कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन, चीफ वार्डन डॉ. विपिन जैन, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. रत्नेश जैन, फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. आशु मित्तल समेत मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज आदि के सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चीफ लाइब्रेरियन डॉ. विनीता जैन ने बताया कि टीएमयू परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.