मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- टीएमयू के जिनालय में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य 108 विद्यासागर के अवतरण दिवस पर विधि-विधान से पूजा अर्चना हुई। ब्रह्मचारिणी डॉ. कल्पना जैन के सानिध्य में अभिषेक और शांतिधारा हुई। उल्लेखनीय है कि आचार्य 108 समयसागर महाराज और गणिनी प्रमुख 105 ज्ञानमती माता का जन्म भी शरद पूर्णिमा को हुआ था। आचार्य विद्यासागर के संग-संग आचार्य समयसागर महाराज और गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की भी जिनालय परिवार की ओर से आरती की गई। टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन ने अभिषेक और शांतिधारा की। भक्तामर दीप विधान और नवकार मंत्र का पाठ भी सामूहिक रूप से किया गया। इस अवसर पर मेडिकल के डीन एकेडमिक्स प्रो. एसके जैन, धार्मिक जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...