मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। टीएमयू के नर्सिंग कॉलेजेज की एएनएम छात्राओं के लिए नया साल खुशियों का पैगाम लेकर आया है। टीएमयू के टीएमसीओएन और टीपीसीओएन की 19 छात्राएं मैक्स हैल्थकेयर में बतौर होम केयर नर्स कार्यभार संभालेंगी। नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी ने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण, करियर-केंद्रित शिक्षा के संग-संग सघन व्यावहारिक प्रशिक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यूपी की इन छात्राओं को जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। ये छात्राएं जनवरी के अंत तक कार्यभार संभालेंगी। चयनित इन छात्राओं में गुंजन, पिंकी, मानसी प्रिया, रश्मि सागर, गरिमा गिरी, साक्षी, अंशु शर्मा, प्रीति, सुनीता शर्मा, स्वाति, रीशु, पूनम, काजल चौहान, बबीता कश्यप, सोना, दीक्षा, मनीषा, कुमारी काजल, रौनक आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.