मुरादाबाद, मार्च 11 -- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टीएमयू हॉस्पिटल के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी को एशियन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। द यूनिवर्सल मीडिया और इन्साइट केयर मैगजीन के संयुक्त तत्वावधान में रेडिशन ब्लू, द्वारिका नई दिल्ली में आयोजित थर्ड एशियाज लीडरशिप अवार्ड 2025 समारोह में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने प्रो. रस्तोगी को इंडियाज लीडिंग हेल्थ केयर एजुकेशन इन्नोवेटर 2025 अवार्ड दिया गया। अवार्ड समारोह में मेडिकल एजुकेशन के संग-संग योगा, मार्शल आर्ट, ज्योतिष आदि क्षेत्र में एशिया की जानी-मानी करीब 50 से अधिक हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में जाने-माने एथलीट रोहन शाह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.