वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) को हस्तशिल्प और पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर काम करेगी। विभागों से कार्ययोजना भी मांगी है। दो दिनी दौरे पर पहुंचीं सचिव ने टीएफसी का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों, कारीगरों, बुनकरों, डिजाइनरों, निर्यातकों, शिल्पियों और निफ्ट के छात्रों से संवाद किया। आवंटियों ने बंद पड़े लाइट ऐंड साउंड शो और फूड कोर्ट को फिर से शुरू करने की मांग की। सचिव ने कहा कि यहां नियमित सांस्कृतिक कार्यक्रम हों। बनारस और आसपास के पर्यटन स्थलों पर टीएफसी का विज्ञापन हो। सोशल मीडिया माध्यमों से भी ब्रांडिंग हो। विश्वनाथ धाम और सारनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.