भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर। टीएनबी ला कॉलेज से 41 वर्ष तक जुड़े रहने के बाद डॉ. चन्द्रशेखर पांडेय 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने जून 1984 में टीएनबी लॉ कालेज को ज्वाइन किया था। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उनकी सेवानिवृत्ति पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों, कर्मियों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नागेन्द्र नारायण ठाकुर, सुनैना ठाकुर, मोहन कुमार ममता, ललन कुमार पांडेय, रमण कुमार पांडेय, डा. आशीष चन्द्रा, आकाश कुमार, लक्ष्य शेखर, हितार्थ पांडेय, इशिका आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.