भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के पूर्वी छोर की तरफ से प्रवेश करने पर एक जर्जर क्वार्टर काफी समय से पड़ा हुआ था। उस क्वार्टर को असामाजिक तत्व नशे के अड्डे के रूप में प्रयोग करते थे। शाम होते ही वहां बैठकी शुरू हो जाती थी, जहां वे ब्राउन शूगर, सिरिंज से नशीली दवाई, कफ सीरप, शराब आदि का सेवन करते थे, इससे जुड़े कई प्रयोग की हुई सामग्री मिली है, लेकिन इस अड्डे को प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने खत्म कर दिया। दरअसल, निरीक्षण के क्रम में वहां नशे की सामग्री पकड़े जाने के बाद क्वार्टर को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। क्वार्टर की सफाई कराने के बाद वहां मुख्य दरवाजा लगाया गया है। कई वर्षों से बंद होने की वजह से छतों पर पेड़ उग आए हैं। इस कारण पूरे क्वार्टर की बुरी हालत है। उसे दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.