उरई, नवम्बर 27 -- उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में सांसद नारायणदास अहिरवार को ज्ञापन सौंपकर टीईटी के मुद्दे को संसद के शीतकालीन सत्र में रखने की मांग की। महासंघ के जिला महामंत्री इलियास मंसूरी ने कहा शिक्षकों को टीईटी पास करने का आदेश हो गया है, जबकि यह वाजिब नहीं है। केंद्र सरकार और एनसीटीई की अधिसूचना में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों की सेवा शर्तों में टीईटी था ही नहीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों पर लागू कर दिया गया है और दो वर्ष में टीईटी उत्तीर्ण न करने पर सेवा से पृथक करने की बात कही गई है, जिससे शिक्षक समाज भय और असमंजस की स्थिति में हैं।वहीं प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने सांसद को समस्याएं गिनाते हुए कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर समूचे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.