गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में सोमवार को जिले के शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। बीएलओ ड्यूटी भी काली पट्टी बांध के की। यहां तक कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए भी शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधकर ही पहुंचे। शिक्षकों का यह विरोध 26 फरवरी को धरना-प्रदर्शन के बाद समाप्त होगा। असल में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन का दौर लगातार जारी है। अब टीचर्स फेडरेशन के बैनर तले सभी शिक्षक संगठन और शिक्षक एकजुट हो गए हैं। सभी ने एकजुट होकर मार्च तक लगातार आंदोलन किए जाने की योजना तैयार की है। 23 फरवरी को शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में एक्स पर हैशटैग अभियान चलाया। इसके बाद सोमव...