देवरिया, फरवरी 23 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रविवार को लार ब्लॉक के शिक्षकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दोपहर 2 से 4 बजे तक व्यापक ट्विटर अभियान चलाया। शिक्षकों द्वारा चलाया गया हैशटैग अभियान दिनभर एक नंबर पर ट्रेंड करता रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने कहा कि 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष शिक्षकों के हित और भविष्य से जुड़ा हुआ है।

हिंदी हिन्द...