देहरादून, सितम्बर 9 -- एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने टीईटी अनिवार्यता मामले में सरकार से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की है। इसे लेकर एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री और महानिदेशक शिक्षा को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने कहा कि 2010 से पूर्व प्रारंभिक शिक्षा में टीईटी की अनिवार्यता नहीं थी। इससे पूर्व नियुक्त शिक्षक तत्कालीन अर्हताएं पूरी करते हुए नियुक्त हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 12,000 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इससे उनकी सेवा, पदोन्नति आदि प्रभावित हो रही है। इस फैसले से शिक्षकों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है, जो शिक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित करेगा। उत्तराखंड में भी कई शिक्षक अवसाद एवं चिंता से ग्रस्त हैं, यदि तत्काल राहत नहीं दी गई तो ऐसी घटनाएं यहां भी दोहराई जा सकती हैं। शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.