प्रयागराज, फरवरी 10 -- राज्य शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन बैठक की। शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता पर सरकार के स्पष्ट रुख के अभाव पर नाराजगी जताई। संघ का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिकाएं दायर की जा रही हैं, जबकि केंद्र सरकार ठोस निर्णय नहीं ले रही। बैठक में तय किया गया कि बुधवार को सुभाष चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की। शिक्षकों ने इसे अपने अधिकारों के खिलाफ बताया और सरकार से शीघ्र स्पष्ट नीति की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.