बाराबंकी, अक्टूबर 31 -- बाराबंकी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने के निर्णय के विरोध में प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने नेशनल पैलेस में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक का संयोजन जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और मंत्रियों से अपने-अपने विकास खंडों में शिक्षकों की बैठक कर आंदोलन को गति देने और दिल्ली चलो अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। ...