शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आवाहन पर केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर भी टीईटी अनिवार्यता लागू करने संबंधी दिए गए बयान के विरोध में जनपद शाहजहांपुर के शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र एवं जिला मंत्री देवेश बाजपेई के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं शाम 4 बजे रामलीला मैदान, खिरनीबाग में एकत्रित हुए। आक्रोशित शिक्षक रामलीला मैदान से नारेबाजी करते हुए सुदामा प्रसाद चौराहे तक पहुंचे, जहां उन्होंने जयंत चौधरी के वक्तव्य की प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज कराया। इसके उपरांत पुनः रामलीला मैदान लौटकर शिक्षकों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन में संघ के कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.