संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर टीइटी की अनिवार्यता के विरोध में रणनीति बनाई। बस्ती मंडल के मंत्री चंद्रिका सिंह ने कहा बस्ती मंडल के तीनों जनपद टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक 16 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। चंद्रिका सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक धैर्य बनाएं रखें। टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु आंदोलन व संघर्ष हेतु तैयार है। शिक्षक ब्लॉक और जिला स्तर पर पूरी मजबूती व एकता के साथ संगठन का साथ दें। प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षकों का संगठन है। उन्होंने कहा हर स्तर से वार्ता व धरना का कार्य चलेगा। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व शिक्षा मंत्री से भी वार्ता व शिक्षकों के हित की ...