मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बीआरएबीयू में वर्ष 1970 से 1980 के बीच पासआउट छात्रों के टेबुलेशन रजिस्टर नष्ट होने पर कुलपति से जांच की मांग की है। डॉ. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में यह अत्यंत गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के टेबुलेशन रजिस्टर, जिसमें वर्ष 1970 से 1980 के दशक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम दर्ज था, उसे चूहों और दीमकों ने नष्ट कर दिया है। इस कारण से उस समय के पासआउट हजारों विद्यार्थियों को आज तक उनकी डिग्री नहीं मिल पाई है। डॉ. सिंह ने सुझाव दिया है कि विश्वविद्यालय तत्काल प्रभाव से एक जांच समिति का गठन करे। प्रभावित छात्रों को वैकल्पिक प्रक्रिया के माध्यम से डिग्री प्रदान की जाए। भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.