पटना, फरवरी 4 -- बीपीएससी टीआरई-4 की वैकेंसी नहीं आने से शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने टीआरई-4 अभ्यर्थियों के साथ बुधवार को वीरचंद पटेल पथ में संवाददाता सम्मेलन करके आंदोलन का आह्वान किया। दिलीप कुमार ने कहा कि दो दिन पहले बीपीएससी द्वारा वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है, लेकिन उसमें टीआरई-4 का कोई जिक्र नहीं है। चेतावनी दी कि 15 फरवरी तक टीआरई फोर की जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई तो 16 फरवरी से छात्र सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। विधानसभा का घेराव भी होगा। इस आंदोलन में बिहार के हजारों अभ्यर्थियों का जुटान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...