भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग ने बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रथम व द्वितीय में डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है। पूर्व में ऐसे अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन में त्रुटि, संदेह अथवा अनुपस्थिति के कारण काउंसिलिंग नहीं हो सकी थी। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर 27 फरवरी को काउंसिलिंग व सत्यापन की तिथि निर्धारित की है। जिले में ऐसे 34 अभ्यर्थी हैं। इनमें सात अभ्यर्थी संदेहास्पद श्रेणी में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...