टिहरी, जुलाई 25 -- टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को शहादत दिवस पर जिलेभर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला कारागार में रखी उनकी बेड़ियों का दर्शन कर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्कूली बच्चों ने सुमन दिवस पर रैली निकालकर उनके योगदान की जानकारी दी। वहीं जिलेभर में सघन पौधरोपण भी किया गया। जिला कारागार को इस दौरान लोगों को भ्रमण के लिए खोला गया। शुक्रवार को सुमन दिवस पर जिला कारागार परिसर में विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम नितिका खंडेलवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बेड़ियों के दर्शन किए। उन्होंने भमोरा के पौधों का रोपण कर सुमन को पर्यावरणीय श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने छबील लगाकर स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को जूस पिलाया गया। विधायक किशोर ने कहा कि हमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.