देहरादून, दिसम्बर 17 -- नई टिहरी। केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के साथ-साथ उसके कई प्रावधानों में बदलाव किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, टिहरी के तत्वावधान में साईं चौक बौराड़ी में धरना प्रदर्शन रखा गया। धरने का नेतृत्व करने वाले जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि यह सरकार मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम को कम करना चाहती है किंतु यह संभव नहीं है साथ ही मनरेगा के कई प्रावधानों में बदलाव करके धीरे-धीरे इस योजना को बंद करने की और अग्रसर है। टिहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला एवं शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि इस तरह के किसी भी उचित प्रयास का कांग्रेस जन्म सड़कों पर पुरुष और विरोध करेंगे और ऐसे जनविरोधी प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...