टिहरी, मार्च 10 -- टिहरी बांध की झील के चारों ओर बनने वाली रिंग रोड से प्रभावित काश्तकारों की समस्या सुनते डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि किसी भी परिवार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। परियोजना बनने से यहां की भूमि की दरें बढ़ जाएगी। प्रभावितों को रिंग रोड के किनारे बनने वाले प्रतिष्ठानों में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण को लेकर छोटी-छोटी समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। सोमवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी की देखरेख और डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जाख से डोबरा तक बनने वाले रिंग रोड (पर्यटन रोड) के प्रभावित गांवों जाख, जाख लग्गा ज्यूंदासू, राम गांव, तिवाड़ गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान यदि किसी की परिसंपत्ति का मूल्यांकन नहीं हुआ हो तो उसे दोबरा किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.