नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल। अटावी बर्ड फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को टिफिन टॉप में विशेष बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 13 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने वन पगडंडियों पर भ्रमण कर पक्षियों और उनके प्राकृतिक आवास देखे। साथ ही उनके व्यवहार व पहचान के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को पक्षियों की आवाज पहचानना, दूरबीन के माध्यम से अवलोकन करना, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। यहां नेचर गाइड रोहित बिष्ट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...