संतकबीरनगर, अप्रैल 20 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। दस और 15 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों को टिटनेस के साथ डिप्थिरिया का टीका लागया जाएगा। इसके लिए सरकार ने कक्षा पांच और कक्षा दस के विद्यार्थियों को टार्गेट किया है। स्कूलों में कैंप का आयोजन होगा और वहीं पर बच्चों को टीका लगा दिया जाएगा। बच्चों को प्रतिरक्षित करने की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके सोनी को सौंपी है। टीकाकरण का अभियान आगामी 24 अप्रैल से शुरू होगा, जो दस मई तक चलता रहेगा। इस दौरान पड़ने वाले नियमित टीकाकरण सत्र को नहीं छेड़ा जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने डा. वीके सोनी ने बताया कि इसके लिए वैक्सीनेशन करने वाली एएनएम को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया है। बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से बच्चों की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.