जमशेदपुर, फरवरी 8 -- ट्राइबल इंडियन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) ने केंद्रीय मंत्री आदिवासी मामले के जुएल उरांव से जमशेदपुर आगमन पर परिसदन में औपचारिक मुलाकात की एवं उनका स्वागत किया। साथ ही टिक्की ने आदिवासी उद्यमिता संबंधित मांगों मसलन आदिवासी उद्यमिता बोर्ड का गठन, महुआ बोर्ड का स्थापना, महुआ एवं उनके उत्पादों का देश-विदेश में पहचान के लिए जीआई टैग देने का अनुरोध एवं आदिवासी उद्यमियों के लिए अलग से औद्योगिक नीति बनाने को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। टिक्की प्रतिनिधि मंडल में झारखंड चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष वैद्यनाथ मांडी, राज मार्शल मार्डी, जोसेफ कांडीर, विजय गोड, सौरभ बेसरा, शंकर सेन महाली, रंजन मार्डी, लक्ष्मण सोरेन, बसंत तिर्की इत्यादि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.