रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) और उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के बीच सोमवार को एमओयू समझौता पर हस्ताक्षर किया गया। कोकर स्थित एमएसएमई कार्यालय में यह एमओयू हुआ। टिक्की ने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य आदिवासी बहुल राज्यों में आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न और समृद्ध बनाना है। इसके तहत तकनीकी ज्ञान, मार्केटिंग और नवाचार पर ट्राइबल चैंबर मदद करेगी। मौके पर कंपनी की स्टेट मैनेजर फ्लेक्स तिर्की, डिप्टी डेवलपमेंट मैनेजर सुरभि राज एक्का, टिक्की की ओर से झारखंड चैप्टर प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी के अलावा बसंत तिर्की, सौरव बेसरा, राज मार्शल मार्डी सहित कई अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.