मधेपुरा, दिसम्बर 8 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के टिकुलिया बाजार स्टेट हाईवे 91 पर अवस्थित अतिव्यस्त बाजार में से एक है। जहां रोड़ के दोनों किनारे पर सैकड़ों लोगों के आवश्यक उपभोग की वस्तु के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें हैं। जहां शनिवार और मंगलवार को खस्सी बकरी छागर की खरीद बिक्री होती है और दूर दराज से लोग खरीद बिक्री के लिए आते हैं। स्टेट हाईवे पर स्थित रहने के कारण टिकुलिया बाजार से मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पुर्णिया, अररिया, पटना आदि जगहों पर जाने के लिए बसें भी चलती हैं। लेकिन यहां पर एक रेन बसेरा नहीं है। इसके अलावा बाजार में एक शौचालय व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का अभाव देखा जा सकता है। खासकर महिलाओं और बच्चों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदार पान दुकानदार शिवनंदन यादव, कपड़ा दुकानदार गंगाधर चौधरी, छड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.