गया, अक्टूबर 10 -- गया जी में 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव होगा। यहां के दस विधानसभा क्षेत्र में 36 ट्रांसजेंडर भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां 29 लाख 69 हजार 435 मतदाता हैं, जिनमें 14 लाख 6 हजार 273 महिला व 15 लाख 63 हजार 126 पुरुष के अलावा 36 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। सबसे अधिक ट्रांसजेंडर टिकारी विधानसभा क्षेत्र में अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां दस ट्रांसजेंडर है। इमामगंज में आठ व शेरघाटी में छह हैं। इसके अलावा गया शहर विधानसभा क्षेत्र में तीन ट्रांसजेंडर अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहं गुरुआ, बेलागंज व बोधगया में दो-दो व बाराचट्टी अतरी, वजीरगंज में एक-एक ट्रांसजेंडर वोट देंगे। हलांकि इनकी संख्या कहीं अधिक है, लेकिन 36 लोगों का वोटर लिस्ट में नाम है और वह अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले के दस विधानसभा क्षेत्र में कुल 50 हजार 969 ऐसे य...