गया, जून 26 -- कपेया गांव में गुरुवार को श्री श्री 1008 श्री भगवती ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ की शुरुआत हुई। सुबह में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रंग-बिरंगी परिधानों में सजीं महिलाएं माथे पर कलश लेकर अकबरपुर गांव स्थित मोरहर नदी पहुंचीं। मोरहर नदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा के बाद कलश में जल भरा गया। जलभरी के बाद माथे पर कलश लेकर श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु देवी मां की जयकारा लगाते रहें। यज्ञ का आयोजन बाल संत छोट सरकार कन्हईया शरण, स्वामी जी की देखरेख में हो रहा है। यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को पंचाग पूजन, मंडप स्नान व अग्नि प्रकटय, तीसरे दिन शनिवार को दैनिक पूजन व महाआरती, चौथे दिन रविवार को मंदिर में भगवती मां की पिण्डी स्थापना, स्नान, नगर भ्रमण और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.