गया, फरवरी 19 -- गुलरियाचक गांव के पास किराना की दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने लाखों की नगदी समेत दस लाख रुपये का सामान चोरी कर ली। सबूत मिटाने के लिए चोर अपने साथ सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए। पीड़ित दुकानदार ने टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित टिकारी थाना क्षेत्र के बहेलिया बिगहा के अभय कुमार की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि बुधवार की सुबह चोरी का पता चला। सुबह दुकान का शटर खोलने पर सारा सामान इधर-उधर पड़ा बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। एक दरवाजा का लॉक दीवार तोड़कर तोड़ा गया था। जांच पड़ताल किया तो दुकान के काउंटर में रखे लगभग तीन लाख रुपये के सिक्के और छह लाख रुपये का तेल, मसाला सहित अन्य किराना सामान गायब था। शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर और स्क्रीन भी अपने साथ ले गए। अभय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.